A rally of ex-soldiers, a solution done on the spot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:07 pm
Location
Advertisement

पूर्व सैनिकों की रैली हुई, मौके पर ही किया गया समाधान

khaskhabar.com : रविवार, 25 फ़रवरी 2018 4:08 PM (IST)
पूर्व सैनिकों की रैली हुई, मौके पर ही किया गया समाधान
रोहतक। भारतीय सेना की ओर से रविवार को पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया। वीर सैनानी हमारी आन-देश की शान नामक इस रैली में पूर्व सैनिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। रैली के दौरान विकलांग पूर्व सैनिकों को व्हील चेयर, मॉडीफाइड स्कूटर एवं पैदल चलने की छड़ी भी वितरित की गई।
रोहतक क्षेत्र में भारतीय सेना की ओर से दस साल बाद यह रैली कराई गई। राजीव गांधी स्टेडियम में हुई रैली में रोहतक जिला के पूर्व सैनिकों व शहीदों की वीरांगनाओं ने शिरकत की। इस रैली में प्रमुख तौर पर भारतीय सेना की स्ट्राइक वन के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की हौसला अफजाई की और कहा कि भारतीय सेना हर समय पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त सैनिकों को सहायता मुहैया कराना एवं उनके जीवन को हर संभव खुशहाल बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए रक्षा मंत्रालय तत्पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement