755 cattle skin recoverd in philibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:37 am
Location
Advertisement

755 गौवंशीय खालें बरामद, पांचों आरोपी फरार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 08 सितम्बर 2017 7:36 PM (IST)
755 गौवंशीय खालें बरामद, पांचों आरोपी फरार
पीलीभीत | पुलिस ने गौवंशीय खालों से भरा एक ट्रक बरामद किया है।पांच आरोपी भागने में सफल रहे। सूचना थी कि डांग में नहर किनारे एक गड्ढे में फंस गया | इस ट्रक में गौवंशीय पशुओं की खालों की तस्करी हो रही है। मौके पर पहुँची पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गए | पुलिस को ट्रक से 755 गौवंशीय पशुओं की खालें और एक मोबाइल भी मिला है | घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र की है | पुलिस ने 07 अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |


थानाध्यक्ष जहानाबाद रविन्द्र वर्मा ने बताया कि तहसील अमरिया और थाना जहानाबाद क्षेत्र के गाँव डांग में ईदगाह और जूनियर हाई स्कूल के बीच नहर किनारे एक ट्रक सुबह लगभग 06 बजे फंस गया | मुखबिर ने संदिग्ध ट्रक होने की सूचना पर पर पुलिस के पहुँचते ही तस्कर फरार हो गए | पुलिस के अनुसार भागने वालों की संख्या 5 थी | पुलिस को ट्रक से 755 पशुओं की खालें मिलीं। जाँच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भी सूचना दी गई | मौके पर डॉ विश्वास और पशु मित्र जीतेन्द्र सिंह पहुंचे और बरामद खालें गौवंशीय पशुओं की होने की पुष्टि की | पुलिस को ट्रक से एक मोबाइल भी मिला है | बरामद ट्रक का नंबर यूपी 25 टी 6654 है |

थानाध्यक्ष जहानाबाद रविन्द्र वर्मा ने बताया 7 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गौवध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है सभी आरोपियों की तलाश जारी है |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement