7 female viewers die in cruiser and trailer clash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:38 am
Location
Advertisement

क्रूजर और ट्रेलर की भिड़ंत में 7 महिला दर्शनार्थियों की मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 1:51 PM (IST)
क्रूजर
 और ट्रेलर की भिड़ंत में 7 महिला दर्शनार्थियों की मौत
चित्तौडगढ। प्रसिद्ध सांवलियां जी मंदिर के पास सवेरे 5 बजे क्रूजर और ट्रेलर की भिड़ंत में 7 महिला दर्शनार्थियों की मौत हो गई। 6 गंभीर घायल हो गए। सड़क हादसा चित्तौड़ जिले के भादसोड़ा चौराहा पर हुआ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 5 बजे एक क्रूजर वाहन में केलादेवी से दर्शन कर श्रीसांवलियाजी जा रहे थे। इसी दरमियान भादसोड़ा चौराह के पास स्थित सांवलियाजी मन्दिर के बाहर हाइवे पर खड़े ट्रेलर के पीछे से जा भिड़ी, जिससे मौके पर ही पांच महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाओं की ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस सड़क हादसे में अभी तक 7 महिलाओं की मौत हो गई चुकी है। वही हादसे में 6 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सभी घायलों को चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रैफर कर दिया है। जानकारी में आया कि भादसोड़ा से होकर गुजरने वाले हाइवे पर ही वाहन चालक अपने वाहनों को खड़ा कर मन्दिर में दर्शन के लिए जाते हैं।

पहले भी यहाँ कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। भादसोड़ा पुलिस ने कुछ दिन तो मन्दिर से बाहर होकर गुजर रहे हाइवे पर वाहनों को खड़ा नही होने देते थे, लेकिन पुलिस की अनदेखी के चलते वाहन चालक रोड पर ही अपने वाहन खड़े कर दर्शन को चले जाते हैं। जिससे आये दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। मृतक महिलाए डूंगरपुर जिले की सागवाडा तहसील की रहने वाली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement