55 kg of polythene seized from Agricultural Mandi and Dehlegate area, 3000 rupees fine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:01 pm
Location
Advertisement

कृषि मंडी व देहलीगेट क्षेत्र से जब्त की 55 किलो पॉलीथिन, 3000 रु. का जुर्माना

khaskhabar.com : शनिवार, 07 अक्टूबर 2017 2:27 PM (IST)
कृषि मंडी व देहलीगेट क्षेत्र से जब्त की 55 किलो पॉलीथिन, 3000 रु. का जुर्माना
उदयपुर। यूआईटी की लेक पेट्रोल टीम ने अभियान चलाकर 55 किलो पॉलीथिन जब्त की। टीम ने कृषि मण्डी और देहलीगेट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अचार नमकीन मसाला से 43 किलो पॉलीथिन जब्त की। उद्योग के संचालक सुशान्त जैन ने टीम ने जुर्माना वसूल किया। इसी प्रकार टीम भोले मिष्ठान भंडर पर पहुंची, यहां 3.5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए। इसके मालिक कैलाश साहू से जुर्माना वसूला गया।

टीम ने राजलक्ष्मी मिष्ठान से 3.5 किलो और अन्य संस्थाओं से 5 किलो पॉलीथिन जब्त की। इस दौरान प्रतिष्ठानों से कुल 55 किलो पालीथीन जब्त कर उनसे जुर्माने के 3000 रुपए के चालान वसूले गए। यूआईटी ने शहरवासियों और व्यापारियों से पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement