5 people injured in car Accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:35 pm
Location
Advertisement

बारातियों की कार पेड़ से टकराई, सवार 5 लोग जख्मी

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 मार्च 2018 12:03 PM (IST)
बारातियों की कार पेड़ से टकराई, सवार 5 लोग जख्मी
रावलामंडी। सूरतगढ़ तहसील के भोपालपुरा गांव से खाजूवाला क्षेत्र में 17 केवाईडी जा रही बारात की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित 5 लोग घायल हो गए। दूल्हा अन्य वाहन में सवार था। घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से रावला के सरकारी अस्पताल में लाया गया। सभी घायल भोपालपुरा के निवासी हैं। घायलों में से दो रेफर किया गया है। तीन को मामूली चोटें आई हैं। हादसा सोमवार अपराह्न 3 बजे खानूवाली से आगे 8 बीडी की रोही के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement