5 people accused of gangrape with two married women in kaithal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:22 pm
Location
Advertisement

दो विवाहित महिलाओं के साथ 5 लोगों पर गैंगरेप का आरोप

khaskhabar.com : शनिवार, 02 दिसम्बर 2017 1:23 PM (IST)
दो विवाहित महिलाओं के साथ 5 लोगों पर गैंगरेप का आरोप
नवीन मल्होत्रा कैथल। स्थानीय पाडला रोड ड्रेन के पास लकड़ी एकत्रित करने गई दो विवाहित महिलाओं के साथ पांच लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इनमें एक महिला छह माह की गर्भवती है। पीड़ित महिलाएं सिरटा रोड सपेरा बस्ती की बताई गई है।यह घटना गत तीस नवम्बर दोपहर दो बजे की बताई जा रही है, लेकिन एक दिसम्बर सांय चार बजे तक पीड़ित परिवार या महिलाओं की तरफ से कोई भी शिकायत या सूचना महिला थाना में नहीं दी गई थी। दोनों पीड़ित महिलाएं परिजनों व बस्ती के लोगों के साथ सीधे मेडिकल के लिए एक दिसम्बर को दोपहर बाद सिविल अस्पताल में पहुंची थी, लेकिन चिकित्सकों ने कहा कि अगर उनके साथ गैंगरेप हुआ है तो पहले इसकी शिकायत पुलिस को दी जाए, उसके बाद पुलिस उनका मेडिकल करवाएगी।


इसके बाद सांय करीब 5 बजे परिजन दोनों पीडि़त महिलाओं को लेकर महिला थाने शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। दोनों महिलाओं ने बताया कि उनकी उम्र करीब 24-25 वर्ष हैं और वे वृहस्पतिवार सुबह अपने घर से पाडला रोड पर लकड़ी चुनने गई थी। उनके साथ 6 अन्य लड़कियां भी थी। पाडला रोड पर वे लकड़ी चुन रही थी। 6 लड़कियां अलग स्थान पर लकडिय़ां एकत्रित कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने छोटी बच्चियों को पकड़ लिया। उन द्वारा शोर मचाने पर वे दोनों मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने छोटी बच्चियों को तो वहां से भगा दिया और उन दोनों को पकड़ लिया। आरोपी शराब के नशे में थे। इसके बाद 3 आरोपियों ने एक के साथ व 2 आरोपियों ने एक के साथ रेप किया। रेप के बाद आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से भी पीटा। पीडि़त महिलाओं का आरोप है कि वे आरोपियों को जानते तो नहीं, लेकिन उनके सामने आरोपी आ जाएं तो वह उन्हें पहचान लेंगी। एक आरोपी का तो वहीं ड्रेन के निकट ही खेत है और उसने अन्य को फोन करके मौके पर बुलाया था। उधर बारे में जब महिला थाना प्रभारी निर्मला ने बताया कि शुक्रवार सांय को एक शिकायत आई है, जिसमें 2 महिलाओं ने गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। शिकायत लेकर वह अभी घटनास्थल पर जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement