5 injured in knife attack in Germany-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 1:10 pm
Location
Advertisement

जर्मनी में चाकू हमले में 5 घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 6:32 PM (IST)
जर्मनी में चाकू हमले में 5 घायल
म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख शहर में शनिवार को चाकू से हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है लेकिन लोगों से घरों में रहने और रोसेनहीमर प्लाट्ज क्षेत्र में जाने से मना किया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर हमला करने के बाद उसी ओर भागा है। सिटी पुलिस ने बताया, ‘‘हम सभी उपलब्ध एजेंटों की सहायता से हमलावर को पकडऩे का प्रयास कर रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर लगभग 40 वर्ष का है और उसने हरा जैकेट, भूरा पतलून पहना हुआ है और साथ ही उसके पास एक स्लीपिंग बैग है। हमला करने के बाद वह काली साइकिल से भाग गया। हमला करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement