Advertisement
भारी मात्रा में शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के
गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी और जेवर थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार शराब
तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वहीं मौके
से एक तस्कर भागने में सफल रहा।
पुलिस के मुताबिक, पहली सफलता पुलिस को दादरी थाना क्षेत्र से मिली, जहां
शनिवार तड़के 4:30 बजे दादरी पुलिस ने बील तिराहे पर चेकिंग के दौरान
स्विफ्ट गाड़ी में 33 पेटी अवैध शराब फॉर सेल अरुणाचल प्रदेश और तीन किलो
अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान बुलंदशहर निवासी पुष्पेंद्र, गौतमबुद्ध नगर निवासी रविंदर के रूप मे हुई है। इनका तीसरा साथी जोगिंदर गुर्जर भागने में सफल रहा। अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई कर अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
वहीं जेवर पुलिस ने छह पेटी देशी शराब के साथ दो तस्करों को शुक्रवार रात ननवा का रामपुर के जंगल से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान महावीर और विनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से हरियाणा मार्का देशी शराब की छह पेटियां बरामद कीं, जिस पर बदमाश फर्जी रूप से तैयार उप्र मार्का रैपर लगा रहे थे। तस्करों के पास से चोरी का एक जनरेटर भी बरामद हुआ है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement