Advertisement
निजी बस और एक मोटरसाइकिल टक्कर में 4 लोगों की मौत
चंडीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक निजी बस और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि चौथा यात्री बस पर सवार था। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद बस पलट गई।
यह दुर्घटना यहां से लगभग 90 किमी दूर जगधरी-बिलासपुर मार्ग पर हुई। पंजाब के तीर्थयात्रियों को ले जाने वाली निजी बस, बिलासपुर के कपाल मोचन धार्मिक मेले से लौट रही थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस के पलटने से पांच अन्य यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
यमुना नगर
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement