250 grams of heroin and 1.20 lakh fake notes recovered, 1 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:57 am
Location
Advertisement

250 ग्राम हेरोइन और 1.20 लाख के नकली नोट बरामद,1 गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 मार्च 2017 6:46 PM (IST)
250 ग्राम हेरोइन और 1.20 लाख के नकली नोट बरामद,1 गिरफ्तार
तरनतारन। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 250 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 20 हजार रुपए की फेक कर्रेंसी बरामद की है। बरामद नोट 2000 के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह रंधावा के मुताबिक गिरफ्तार आराेपी का नाम गुरबिंदर सिंह है। पूछताछ में आरोपी गुरबिंदर ने बताया कि वह हेरोइन के साथ साथ फेक करेंसी का भी काम करता है जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर गुरबिंदर के घर पर रेड की और घर के बेड से 1 लाख 20 हजार रूपये की फेक करेंसी बरामद की। आरोपी ने बताया कि इस कर्रेंसी को अपने घर में लगे प्रिंटर से छापता था। पुुलिस ने प्रिंटर जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement