23 working Doctors Arrested in Rajasthan before the Strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:13 pm
Location
Advertisement

प्रदेश में हड़ताल से पहले ही किया 23 डॉक्टरों को गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 16 दिसम्बर 2017 11:28 AM (IST)
प्रदेश में हड़ताल से पहले ही किया 23 डॉक्टरों को गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान प्रदेश में सेवारत डॉक्टरों की 18 दिसंबरसे प्रस्तावित हड़ताल से पहले ही राज्य सरकार ने शिकंजा कर दिया। शुक्रवार देर रात प्रदेशभर में दबिश देकर सेवारत 23 डाक्टराें को गिरफ्तार कर लिया गया। सवाईमाधोपुर में पांच, गंगापुर सिटी में 4, जालौर में 3, जैसलमेर, जोधपुर में 2, अलवर पाली में एक-एक सहित 20 से ज्यादा डॉक्टर गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार डॉक्टराें में अलवर से डॉक्टर्स संघ के संरक्षक सहित कई जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।

दूसरी ओर गिरफ़्तारी के विरोध में कई इलाकों में रात को ही थानों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सेवारत डॉक्टर्स संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने कहा कि यह सरकार अंग्रेज राज से भी बदतर तरीके से पेश रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement