2 workers die due to stone mounds in chitrakoot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:41 pm
Location
Advertisement

पत्थर खदान धंसने से 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 मई 2017 7:13 PM (IST)
पत्थर खदान धंसने से 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र में पत्थर की खदान धंसने से जहां दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं तीन मजदूर घायल हो गए। इस हादसे से आक्रोशित मजदूरों और ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन से खत्म कराया गया।

भरतकूप स्थित एक पत्थर की खदान पर 12 मजदूर काम कर रहे थे, गुरुवार सुबह अचानक खदान का एक हिस्सा धंस गया। इसकी चपेट में आकर रामू और सीताराम की मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर दीपक, अंजुन और कलकेसी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों, ग्रामीणों और साथी मजदूरों ने भरतकूप और रौली के बीच हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी व एसडीएम ने खदान मालिक के खिलाफ सुरक्षा मानक पूरे न करने पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement