14 arrested for planning a robbery in mirzapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:00 pm
Location
Advertisement

डकैती की योजना बनाते 14 गिरफ्तार, पूछताछ जारी

khaskhabar.com : शनिवार, 04 मार्च 2017 10:56 AM (IST)
डकैती की योजना बनाते 14 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की कटरा पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने डकैती की योजना बनाते 14 अभियुक्तों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार डकैतों के पास से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार डकैतों में सुमेर सिंह, रवि कुमार, बबलू, विजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, धर्मेद्र कुमार, राजेश कुमार, जयबीर सिंह, विजय, मुन्ना, जितेंद्र, रामखेलाड़ी, सुधीर, पितांबर शामिल हैं। ये लोग जनपद मैनपुरी, कानपुर, अलीगढ़, हाथरस के बताए गए हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा अर्जुन श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व सर्विलांस प्रभारी अभिनव वर्मा शामिल थे।

-आईएएनएस

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ होली पर किस प्रत्याशी के चेहरे का रंग उड़ेगा और किसका खिलेगा ?]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement