136 polling stations will be operated by women in Himachal pradesh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:48 pm
Location
Advertisement

हिमाचल में 136 मतदान केंद्र महिलाएं संचालित करेंगी

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 11:31 AM (IST)
हिमाचल में 136 मतदान केंद्र महिलाएं संचालित करेंगी
शिमला | हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 136 महिला-प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने इस बात की जानकारी रविवार को दी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को प्रेरित करने और सुनिश्चित करने के लिए, राज्य में पहली बार प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में दो महिला प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं यानी इन मतदान केंद्रों पर सभी महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं।

राज्य के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में सबसे अधिक महिला प्रबंध केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मियों और सभी महिला कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए नियुक्त किया जाएगा।

राज्य में कुल 7,521 मतदान केंद्र हैं जिनमें से किन्नौर के कांह में सबसे कम 6 मतदाता हैं।

सबसे ऊंचे स्थल पर स्थित मतदान केंद्र हिक्किम है, जो लाहौल-स्पिति जिले में सबसे अधिक ऊंचाई पंद्रह हजार फीट पर स्थित हैं जहां 46 मतदाता हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल 49.13 लाख मतदाता अपना वोट देंगे, जहां वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है, और 9 नवंबर को यहां की जनता नई 68 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव करेगी।

चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement