12 thousand prize racket arrested in saharanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:56 am
Location
Advertisement

17 साल से फरार 12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 26 जुलाई 2017 8:38 PM (IST)
17 साल से फरार 12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की पुलिस ने 17 साल से फरार 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश को बुधवार को देवबंद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश पर आरोप है कि उसने वर्ष 2000 में जिला कारागर से देवबंद न्यायालय में पेशी के लिए लाए जा रहे छह बंदियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बुधवार को बताया, "25 सितंबर, 2000 को छह विचाराधीन बंदियों को पुलिस अभिरक्षा में गाड़ी से जिला कारागार से देवबंद न्यायालय पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान कांधला निवासी मांगा ने अपने दर्जन भर हथियारबंद साथियों के साथ गाड़ी पर फायरिंग कर सभी छह बंदियों की हत्या कर दी थी।"

उन्होंने बताया, "मांगा को बुधवार को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार कर लिया। 17 साल के वांछित आरोपी मांगा पर शामली में दर्ज दुष्कर्म के मामले में 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था।"

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement