10 killed in Canter Canal Canal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:54 pm
Location
Advertisement

एटा में कैंटर के नहर में पलटने से 10 की मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 मई 2017 7:55 PM (IST)
एटा में कैंटर के नहर में पलटने से 10 की मौत
लखनऊ/एटा, | उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात तिलक समारोह से लौट रहे लोगों से भरे कैंटर के नहर में पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तिलक समारोह से लोग सकरौली से आगरा की ओर लौट रहे थे। मरने वाले सभी लोग आगरा के शमसाबाद के निवासी थे। इस घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुंडौन के प्रेम सिंह की बेटी कल्पना की शादी एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के नगला लालपुर में सुरेश के बेटे राममिलन से तय हुई थी। प्रेम सिंह गुरुवार रात तिलक समारोह के लिए नगला लालपुर पहुंचे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात में समारोह के बाद लौटते समय अनियंत्रित कैंटर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। कैंटर में लगभग 35 लोग सवार थे। मृतक कुंडौन के ही रहने वाले थे।

मृतकों में पद्म सिंह, प्रशांत, मुकेश, लव कुमार, गिरंद सिंह, ओमवीर, शैतान सिंह, जय प्रकाश, कालीचरन, चरन सिंह शामिल हैं। सभी लोग आगरा के डौकी थाने के कुंडौन गांव के निवासी हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement