Advertisement
स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार, 10 युवतियां गिरफ्तार
जालंधर। स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार करने वाले एक रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में औरा डे स्पा सेंटर में रेड कर थाना छह की पुलिस ने देह व्यापार का रैकेट उजागर किया। शुक्रवार रात हुई कार्रवाई के दौरान मौके से 10 लड़कियां और कुछ युवक पकड़े गए हैं।ये लड़कियां ज्यादातर उत्तर-पूर्वी राज्यों की है।
पुलिस के मुताबिक आपत्तिजनक हालत में पाई गई इन लड़कियों से पूछताछ जारी है। इनके मालिक के शहर व बाहर कहां पर स्पा सेंटर चल रहे हैं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पिछले कुछ माह से औरा डे स्पा सेंटर के बारे में सूचना मिल रही थी कि वहां देह व्यापार चल रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को एक मुलाजिम को ही ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया था। मुलाजिम से पूरी डील होने के बाद इशारा मिलते ही टीम के साथ रेड की गई। स्पा सेंटर के अंदर अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद थीं। करीब 10 कमरों में लड़कियां मौजूद थीं। रेड के दौरान कई लड़कियां लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जालंधर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement