1 dead 7 injured in blast in gas cylinder in basti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:46 am
Location
Advertisement

खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, एक की मौत, सात घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 जनवरी 2017 2:07 PM (IST)
खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, एक की मौत, सात घायल
बस्ती। ओरीजोत मोहल्ले में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


यहां बेटी के जन्म के बाद एक कथा का आयोजन किया गया था। जहां पर रिश्तेदारों के लिए भोजन बन रहा था। इसी बीच सिलेंडर अचानक से धधक गया और देखते ही देखते आग ने विशाल रूप धारण कर लिया। हादसे में 30 वर्षीय नीरज चतुर्वेदी की मौत हो गई वहीं सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[@ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा आदमखोर तेंदुआ]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement