toilet ek prem katha review starrer akshay kumar and bhumi pednekar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:49 pm
Location
Advertisement

टॉयलेट - एक प्रेम कथा : शौचालय की मांग में लव स्टोरी गायब

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 3:52 PM (IST)
टॉयलेट - एक प्रेम कथा : शौचालय की मांग में लव स्टोरी गायब
फिल्म का नाम : टॉयलेट - एक प्रेम कथा
डायरेक्टर: श्री नारायण सिंह
स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर, सना खान

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेटः एक प्रेम कथा आज रिलीज हो गई। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। पिछले कुछ वर्षों से अभिनेता अक्षय कुमार बायोपिक या असल मुद्दों पर आधारित फिल्मों का हिस्सा बनते दिखाई दे रहे हैं। और अबकी बार गांव में अहम मुद्दे टॉयलेट पर अक्षय ने सबका ध्यान आकर्षित करने की बात कही है।

कहानी---
यह कहानी मथुरा शहर के पास के एक गांव के रहने वाले केशव (अक्षय) की है जो एक मांगलिक लड़का है। इस वजह से 36 साल का होते हुये भी उसकी शादी नहीं हो रही हैं। पहले उसकी शादी एक भैंस (मल्लिका) से कराई जाती है। केशव की एक साइकल की दुकान है और एक दिन जब वो साइकल डिलीवरी करने जया (भूमि पेडनेकर) के घर जाता है तो आंखों आंखों में प्यार हो जाता है और फिर शादी भी। लेकिन कहानी तब शुरू होती है जब शादी के बाद जया ससुराल आती है और उसे पता चलता है कि घर में शौचालय नहीं है। वह ऐसे घर में रहने से साफ मना कर देती है और फिर कई रुढ़िवादी बातें सामने आती है और कहानी में अलग-अलग किरदार अपने अपने पात्रों को निभाते हुए कहानी को आगे ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement