Jennifer Aniston donates 1 million dollar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:26 am
Location
Advertisement

इस हॉलीवुड अभिनेत्री ने दान में दिए 10 लाख डॉलर, जानिए क्यों

khaskhabar.com : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 4:16 PM (IST)
इस हॉलीवुड अभिनेत्री ने दान में दिए 10 लाख डॉलर, जानिए क्यों
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने विनाशकारी हार्वे, इरमा और मारिया तूफानों के राहत कार्यों के लिए 10 लाख डॉलर की राशि दान दी है।

वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक, एनिस्टन ने कुल राशि में से 500,000 डॉलर अमेरिकी रेड क्रॉस सोसाइटी और शेष आधी राशि रिकी मार्टिन फाउंडेशन को दान की है, जिसका मकसद प्यूर्टो रिको में राहत एवं बचाव कार्यों में मदद पहुंचाना है।

मार्टिन ने गुरुवार को ट्वीट कर वित्तीय मदद करने के लिए एनिस्टन की प्रशंसा की।

मार्टिन ने लिखा, ‘‘जेनिफर एनिस्टन आप शानदार हैं। प्यूर्टो रिको राहत फंड में 500,00 डॉलर दान देने के लिए धन्यवाद। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। आप कई जीवन बचा रही हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement