Advertisement
मंगेतर जोशुआ सासे से अलग हुईं गायिका काइली मिनॉग ने कहा...
लॉस एजेंलिस। ब्रिटिश अभिनेता व अपने पूर्व मंगेतर जोशुआ सासे से इस साल अलग हुईं ऑस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग ने कहा है कि वह इस समय बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं।
काइली ने कहा कि उनकी नई एल्बम ने उन्हें सासे के साथ रिश्ता टूटने के दुख से उबारने में मदद की है।काइली ने ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ को बताया कि उनका दिल टूटा है।
एल्बम की रिकॉर्डिंग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘स्टूडियो की एक अजीब अवधारणा है कि कभी-कभी आप उन लोगों के साथ एक कमरे में सात, आठ, नौ घंटे तक बिताते हैं जिनके बारे में आप जानते तक नहीं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप अच्छे लोगों के साथ काम कर रहे हैं तो खुद को किसी बुरी चीज से उबारने आसान होता है। मैं इस समय बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
हॉलीवुड
Advertisement