Two members arrested of the gang involved in fugitive recruitment in Army-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:36 pm
Location
Advertisement

सेना में फर्जी भर्ती कराने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 अगस्त 2017 12:32 PM (IST)
सेना में फर्जी भर्ती कराने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
ललितपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से पुलिस ने सेना में फर्जी भर्ती कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना के आधार पर सेना में खेल कोटे से फर्जी पते पर भर्ती कराने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों मुजफ्फरनगर निवासी मोनू कुमार और मेरठ निवासी रणवीर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्पोर्ट कार्ड, अन्य प्रपत्र तथा करीब 1.80 लाख रूपए बरामद हुए। इस गिरोह का सरगना मुख्य अभियुक्त विपिन कुमार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्पोर्ट कार्ड, अन्य प्रपत्र तैयार कराकर चरित्र प्रमाण पत्र के लिए पैरवी करके लाखों रुपयों की ठगी करते हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement