The fate of the brothers fell short-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:59 pm
Location
Advertisement

भाईयों के झगड़े में छोटे की जान गई

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 जनवरी 2018 9:33 PM (IST)
भाईयों के झगड़े में छोटे की जान गई
होशियारपुर। जिले के गांव मन्णहाना में दो सगे भाईयों में मामूली से झगडे में छोटे भाई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लखवीर सिंह अपने घर के समीप ही पेड को काट रहा था। उसका बडा भाई गुरदयाल सिंह जो एक निजी स्कूल की बस चलाता है । अपने घर जा रहा था। उसने रास्ते से पेड की टहनियों को हटाने को कहा। इसी दौरान दोनो भाईयों में कहा सुनी हो गई जिस पर लखवीर सिंह की पत्नी कुलविंदर कोर अपने पति को अंदर ले जाने लगी। लखवीर सिंह ने छूट कर कसी अपने भाई के ओर मारी परन्तु वह किसी तरह से वच गया। इस दौरान छीना झपटी में कसी लखवीर सिंह के सिर पर जा लगी जिस कारण लखवीर सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में सिवल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement