Advertisement
प्रेमिका के गम में प्रेमी ने भी जान दी
खन्ना। प्रेमिका के
आत्महत्या करने की जानकारी प्रेमी को हुई तो उसने भी गले में रस्सी का फंदा
लगा कर जान दे दी। प्रेमी ने इसके लिए घटनास्थल भी थाने को चुना। एसपीडी
रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके पास इकोलाही निवसी मनप्रीत सिंह ने
शिकायत दर्ज करवाई थी कि संदीप सिंह (32) उसकी पत्नी हरप्रीत कौर(33) को
काफी समय से परेशान कर रहा था। इसी के चलते उसकी पत्नी ने आज सुबह घर में
फंदा लगाकर जान दे दी।
उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जैसे ही आरोपी को पुलिस थाने लेकर आई तो उसने चारपाई की रस्सी के साथ पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि संदीप तथा हरप्रीत में प्रेम संबंध थे,जिसकी भनक उसके पति मनप्रीत को लग गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
लुधियाना
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement