Police action on two hookah bars, Hookkabar was under the guise of restaurant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:56 pm
Location
Advertisement

पुलिस की दो हुक्काबारों पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे थे हुक्काबार

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 3:05 PM (IST)
पुलिस की दो हुक्काबारों पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे थे हुक्काबार
जयपुर। राजधानी में एक बार फिर पुलिस ने दो हुक्काबारों पर कार्रवाई की। यह कार्रवाई जवाहर सर्किल और मालवीय नगर थाना पुलिस ने की। रेस्टोरेंट की आड़ ये दोनों हुक्का बार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां से दर्जनों हुक्के, फ्लेवर समेत कई उपकरण जब्त करते हुए दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई हुई मालवीय नगर इलाके में जहां, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि माॅडल टाउन पर रहु स्टोन कैफे रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रुप से हुक्का बार चल रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जिस समय कार्रवाई की उस वक्त यहां यूथस हुक्का पी रहे थे। इस पर पुलिस ने महारानी फार्म दुगार्पुरा के रहने वाले संचालक सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से चिलम, आधा दर्जन हुक्के, तम्बाकू, फ्लेवर सहित कई उपकरण जब्त किया।

वहीं दूसरी कार्रवाई जवाहर सर्किल थाना इलाके में हुई। पुलिस ने यह कार्रवाई सुन्दर नगर में हल्दिया हाईटस रेस्टोरेंट की तीसरी फ्लोर पर की। इस हुक्का बार में देर रात काॅलेज के लड़के-लड़कियां हुक्का पी रहे थे, ऐसे में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक वत्सल सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से चिलम, आधा दर्जन हुक्के, तम्बाकू, डिब्बे, फ्लेवर सहित उपकरण जब्त किए है। गिरफ्तार आरोपी राजापार्क, आदर्श नगर का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement