nuh news : mewat news : firing in Procession, injured two children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:22 pm
Location
Advertisement

डीजे की धुन पर नशेड़ी बारातियों ने कर दी फायरिंग, दो बच्चे घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 2:12 PM (IST)
डीजे की धुन पर नशेड़ी बारातियों ने कर दी फायरिंग,  दो बच्चे घायल
मेवात। पुन्हाना उपमंडल के जमालगढ़ गांव में एक शादी समारोह को देखना गांव के तीन बच्चों को भारी पड़ गया। समारोह के दौरान हुई हवाई फायरिंग में दो बच्चों को गोली लग गई। ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से उन्हें नल्हड के राजा हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आपको बता दें कि एक बच्चे का गर्दन का ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। अब बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। वहीं दूसरा बच्चा शादी समारोह वालों का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली तो पुन्हाना थाना प्रभारी अशोक दहिया घटना के करीब एक घंटे बाद पुन्हाना अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चों को नल्हड रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पुन्हाना उपमंडल के जमालगढ़ गांव निवासी जहीर पुत्र इस्माइल की शादी थी। बारात जमालगढ़ से राजस्थान के फतेहपुर पहाड़ी जा रही थी। शादी की रस्म अदायगी हो रही थी तो घर के बाहर डीजे के सामने शादी में आए रिश्तेदार व परिवार के लोग डांस कर रहे थे। डीजे के सामने डांस को देखने के लिए गांव के काफी लोग खड़े थे। गांव के अन्य लोगों के साथ पास में ही रहने वाले वकील (10 ) पुत्र शौकत व साहिब (12 ) पुत्र मकशूद भी खड़े थे। बताया जा रहा है कि शादी में डांस कर रहे कुछ लोग नशे थे। इसी दौरान डांस कर रहे लोगों में से किसी ने हवाई फायर करना चाहा, लेकिन नशा होने के कारण हवाई फायर नहीं हो सका और गोली नीचे ही चल गई जो पास खड़े वकील व साहिब को जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत को देखते हुए नल्हड के लिए रेफर कर दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement