nuh news : mewat news : Dowry took life of Pregnant Woman, case on five people -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:10 pm
Location
Advertisement

दहेज की लालसा ने गर्भवती महिला की ली जान, पांच लोगों पर केस

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 2:18 PM (IST)
दहेज की लालसा ने गर्भवती महिला की ली जान, पांच लोगों पर केस
मेवात। जिले के गांव औथा में दहेज के भूखे दानवों ने एक गर्भवती तीन बच्चों की मां की जान ले ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक पलवल जिले के गांव टीकरी ब्राह्मण निवासी कादर खान ने अपनी बेटी की शादी करीब 6 साल पहले मुस्लिम रीती रिवाज से की थी। दान-दहेज भी दिया था। लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष औथा गांव के लोग लड़की को दहेज के लिए बार-बार तंग करते थे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग फिर भी लगातार लड़की को तंग करते आ रहे थे।

मृतक जन्नती तीन बच्चों की मां थी और वह तीन माह की गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप है कि शरीर के निशान बताते हैं कि उसकी हत्या की गई है और जहर पिलाया गया है। परिजनों ने जब शव देखा तो उस पर चोट के निशान थे। गर्भवती महिला के पैरों तक के नाखून नोंचे गए हैं। पिनगवां पुलिस ने पति आजाद सहित ससुर उम्मर, सास मकसूदन के अलावा दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा पुलिस जांच में ही हत्या के असली कारणों का खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement