Advertisement
लापता युवक का मिला शव, आक्रोशित परिजनों ने थाने में की तोड़फोड़, पुलिस ने भांजी लाठी
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक सप्ताह से लापता एक युवक की लाश मिलने से आक्रोशित परिजनों ने जवाहर नगर थाने में पहले विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद जमकर तोड़फोड़ की। हालात पर काबू पाते हुए पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
खास बात ये है कि मौत से आक्रोशित परिजनों ने लापता युवक का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी रही। बाद में युवक की लाश मिली।
जानकारी के मुताबिक ये शख्स एक सप्ताह पहले गायब हो गया था। परिजन पुलिस से मदद के लिए थाने आए थे। लेकिन पुलिस युवक का पता नहीं लगा पाई। लेकिन आज शुगर मिल की डिग्गी में लापता इस शख्स का शव मिला। इससे लोग आक्रोशित हो गए और सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। घटना में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी भी जख्मी हो गए। हालांकि मामले को लेकर भी तनाव बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
श्री गंगानगर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement