Millions of transactions were found in accounts of superintendent caught taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:03 am
Location
Advertisement

रिश्वत लेते पकड़े गए सुपरिटेडेंट के खातों में लाखों का लेनदेन मिला

khaskhabar.com : शनिवार, 29 अप्रैल 2017 5:51 PM (IST)
रिश्वत लेते पकड़े गए सुपरिटेडेंट के खातों में लाखों का लेनदेन मिला
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के एस्टेट ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट नरिदरपाल सिंह और सेवादार सेवा सिंह बिना रिश्वत लिए किसी का काम नहीं करते थे। विजिलैंस ब्यूरो को नरिदरपाल सिंह के खातों में लाखों का लेनदेन मिला। आरोपी से ब्यौरा मांगा गया है।
रिश्वत लेते पकडे़ गए सुपरिंटेंडेंट और सेवादार से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक पैसा सुपरिंटेंडेंट से लेकर क्लर्को तक में बंटता था। वहीं, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के एस्टेट ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट नरिदरपाल सिंह और सेवादार सेवा सिंह को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों को 35000 रुपये रिश्वत लेते के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-66 के नसीब सिंह संधू ने शिकायत की थी। नसीब सिंह ने अपने मकान की एनओसी लेनी थी जिसके बदले में आरोपी 50 हजार रुपये रिश्वत की माग कर रहे थे। सौदा 35 हजार में तय हुआ था।

खातों में मिला लाखों का लेन-देन

आरोपी नरिदरपाल को तीस हजार और सेवादार सिंह को पाच हजार रुपये रिश्वत के पैसों के साथ गमाडा कार्यालय से पकड़ा गया था। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक आरोपी सुपरिंटेंडेट के बैंकों खातों में लाखों रुपये का लेन-देन मिला है। अलग-अलग बैंकों में आरोपियों के खाते हैं। जिनकी ट्रांजेक्शन डिटेल मागी गई है।

हो सकती है और भी गिरफ्तारियां

सुपरिटेंडेंट के घर से गमाडा के कुछ जरूरी दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। पैसा सेवादार के अलावा क्लर्को में भी बाटा जाता था। मामले में जल्द ही और गिरफ्तारिया हो सकती हैं। विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर सतवंत सिंह संधू ने कहा कि आरोपियों के खातों की जाच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो आरोपियों से फिर पूछताछ होगी। मामले में और कर्मचारियों के शामिल होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। जाच जारी है और गिरफ्तारिया होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement