lover raped with a girl in love in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:19 pm
Location
Advertisement

दो महीने पहले हुई जान-पहचान, फिर हुआ इश्क, लूटता रहा अस्मत

khaskhabar.com : शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 8:45 PM (IST)
दो महीने पहले हुई जान-पहचान, फिर हुआ इश्क, लूटता रहा अस्मत
जयपुर। एक युवती को प्रेम में जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने सोड़ाला थाने में आरोपित युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मूलत: आन्ध्र प्रदेश हाल जमुना नगर की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि गत दो महिने पहले उसकी जान पहचान पानीपत (हरियाणा ) हाल मित्तल कॉलोनी के रहने वाले जसवीर राणा से हुई थी।

आरोपित युवक ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया। जनवरी 2018 को आरोपित ने अपने घर बुला कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध करना चाहा तो आरोपित ने शादी करने की बातों में फंसाते हुए उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी का दवाब बनाया तो शादी करने से इन्कार करते हुए अपने गांव चला गया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।पुलिस ने बताया आरोपित युवक से फोन पर बात हुई, जिसने 12 फरवरी को जयपुर आकर शादी करने की कहा है। दोनों ही किसी प्राइवेट नौकरी करने के दौरान जान-पहचान होने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement