kota news : Misdeed from minor, maked a video in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:28 pm
Location
Advertisement

वीडियो बनाकर पीड़िता को कर रहे थे ब्लैकमेल

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 4:10 PM (IST)
वीडियो बनाकर पीड़िता को कर रहे थे ब्लैकमेल
कोटा। महावीर नगर थाना इलाके में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक सहित आरोपी का साथ देने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए थानाधिकारी ताराचन्द ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक किशोरी ने अपने पिता के साथ आकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नितेश दुबे उर्फ मानू से करीब 2 साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं आरोपी पीड़िता को अपने साथियों के पास भी ले गया। वहां आरोपी मानू ने अपने दो साथी शत्रुघ्न सिंह ओर कामेन्दु जोशी के साथ मिलकर पीड़िता से उसके दो धर्म भाईयो के खिलाफ एक पत्र लिखवाया, जिसमें अपनी जान का खतरा बताया। इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल कर भाइयों से रूपए एंठते रहे। वहीं पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपितों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement