Advertisement
घरवालों को खिलवाई नींद की गोलियां, फिर रेप कर जेवर चुराए
सोनीपत/राई।
मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में छात्रा को बहला-फुसलाकर दो बच्चों के पिता
द्वारा तीन माह में चार बार रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने
छात्रा से ही उसके परिजनों को नींद की गोलियां खिलवाई और उनके घर आकर
दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं छात्रा को डराकर वह उनके घर से हजारों की नकदी
व आभूषण भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने लड़की के दादा के बयान पर मामला दर्ज
कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पौत्री पढऩे के लिए बाहर जाती थी। वह गांव के ही मोसिन के फोर-व्हीलर में जाती थी। छात्रा को स्कूल ले जाने व वापस लाने के दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसला लिया और उससे बातचीत करने लगा। आरोपी ने लड़की को नींद की गोलियां देकर परिवार के सदस्यों को देने की कह दी। जिस पर उनकी लड़की ने सभी को नींद की गोलियां देकर सुला दिया और इस दौरान आरोपी ने उनके घर में आकर लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी ने तीन माह में करीब चार बार लड़की से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी बेटी को डराकर उनके घर में रखे 22 हजार रुपये व सोने की चेन तथा हार आदि भी चोरी करवा लिए। वह उन्हें लेकर फरार हो गया। जब परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने लड़की से पूछताछ की। जिस पर लड़की ने पूरी घटना उन्हें बता दी। जिसके बाद मुरथल थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
नींद की गोलियों को पुलिस ने किया बरामद
पुलिस ने लड़की के पास से आरोपी द्वारा दी गई नींद की कुछ गोलियों को बरामद भी किया है। अन्य गोलियों को उसने खान-पान में मिलाकर अपने परिजनों को खिला दिया था।
आरोपी से पूछताछ करेंगे
छात्रा को बहलाकर उससे दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। आरोपी ने लड़की को नशे की गोलियां दे रखी थी। जिन्हें खिलाकर वह अपने परिजनों को बेसुध कर देती थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर आकर उससे दुष्कर्म करता था। साथ ही आरोप है कि आरोपी उनके घर से नकदी व आभूषण भी उड़ा ले गया। आरोपी को गिर तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एएसआई उषा रानी, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
सोनीपत
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement