Found dead body on railway line, doubt of murder after rape-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:52 pm
Location
Advertisement

रेलवे लाइन पर मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

khaskhabar.com : मंगलवार, 26 दिसम्बर 2017 08:51 AM (IST)
रेलवे लाइन पर मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से सोमवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।

पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र दूबे ने कहा कि रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से पुलिस को एक अज्ञात किशोरी का अर्धनग्न शव मिला है। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर उसका शव रेल पटरी पर फेंका गया हो, जिससे दुर्घटना साबित हो सके।

उन्होंने कहा कि किशोरी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement