firozpur news : Husband came to murder of wife, husband flow in the canal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:04 pm
Location
Advertisement

पत्नी को नहर में धक्का दे रहा था, खुद ही बह गया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2017 3:26 PM (IST)
पत्नी को नहर में धक्का दे रहा था, खुद ही बह गया
फिरोजपुर। पत्नी की हत्या के इरादे से पति ने पत्नी को नहर में धक्का देने का प्रयास किया। इस दौरान महिला तो बच गई, लेकिन पति नहर में बह गया। उसका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। महिला ने फुर्ती दिखाते हुए किनारे लगी घास-फूंस को पकड़ लिया। इस कारण उसकी जान बच गई। घटना फिरोजपुर में हुई। बाद में मल्लांवाला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पित और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता कोमल निवासी फिरोजपुर शहर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात साल पहले अनवर मसीह वासी मल्लांवाला से हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा और दो साल की बेटी है। कोमल और अनवर में हमेशा झगड़ा होता था। कोमल ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे पति अनवर और देवर नछत्तर सिंह बाबा पर माथा टेकने के बहाने उसे साथ ले गए। गांव करमू वाला के पास नहर पर जाकर अनवर ने नछत्तर से कोमल को नहर में फेंकने को कहा। इस पर नछत्तर ने कोमल को नहर में फेंक दिया। कोमल ने नहर के किनारे घास-फूस पकड़ ली। इस पर अनवर नहर में उतरकर पैर से कोमल को धकेलने लगा तो उसका पांव फिसल गया और खुद नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में अनवर बह गया।

कोमल के शोर मचाने पर नछत्तर वहां से भाग गया। किसी तरह कोमल नहर से बाहर निकली और कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे किसान को आपबीती सुनाई। बाद में सूचना मिलने पर कोमल के परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement