Fire burns in electronic showroom, burning youth alive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:50 pm
Location
Advertisement

इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में लगी भींषण आग, सोते हुए युवक की जलकर मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 3:36 PM (IST)
इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में लगी भींषण आग, सोते हुए युवक की जलकर मौत
जयपुर। राजधानी में मुरलीपुरा थाना इलाके में दादी का फाटक पर स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपए का सामान जल कर स्वाहा हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो दमकलों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग से इलेक्ट्रोनिक्स के शोरूम में सो रहे एक युवक की झुलसने से मौत हो गई। आग से बाद शोरूम से निकली जहरीली गैस के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग का प्राथमिक कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार जमनापुरी निवासी जगदीश प्रसाद ने दादी का फाटक पर स्थित पुष्पा काॅम्पलेक्स में इलेक्ट्रोनिक्स का शोरूम खोल रखा है। रात करीब ढाई बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को आग की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया।

आग के बाद पुलिस वापस लौट गई। जब शोरूम मालिक व अन्य लोगों ने शोरूम की तलाशी ली तो उसमें एक युवक का शव सीढ़ियों में झुलसी अवस्था में पड़ा मिला। इस पर पुलिस को हादसे में युवक की जलने से मौत की सूचना दी गई।

आग से हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं किया जा सका है। शोरूम दो मंजिला है। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट सामने आया है। आग से शोरूम में सो रहे एक युवक की मौत हो गई। शोरूम में तीन लोग सो रहे थे। दो लोग जान बचाकर भागने में सफल रहे है। एक युवक का शव सीढ़ियों में झुलसी अवस्था में पड़ा मिला। आग से शोरूम में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी सहित अन्य सामान जल गए। युवक के दोस्तों की जानकारी शोरूम मालिक से मांगी गई है।

आग के बाद शोरूम से जहरीली गैस निकल रही थी। इस कारण आस-पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोस्त से मिलने आया था युवक प्रेमला दीमापुरा नगालैण्ड निवासी होठो हयामी शोरूम में काम कर रहे दोस्त से मिलने आया था मिलने के बाद वह शोरूम में ही सो गया। शोरूम में आग लगने से होठो हयामी की जलने से मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त वहां से भाग निकले। होठो हयामी का शव शोरूम की सीढ़ियों में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। फिलहाल शोरूम में सो युवक के दोस्तों का पता नहीं चल पाया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement