Advertisement
ट्रांसफार्मर रखवाने की बात पर खूनी संघर्ष, छह लोग घायल
धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के तसीमों गांव में दो पक्षों में ट्रांसफार्मर रखने की बात पर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने सैपऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक तसीमो गांव में कुशवाह समाज के लोग मोहल्ले में ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर उसे फाउंडेशन पर रखवा रहे थे कि मोहल्ले के एक गुट ने सहयोग करने से मना कर दिया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष गाली-गलौज पर उतर आए। उसके बाद नौबत लाठी भाटा जंग तक पहुंच गई। आधा घंटे तक दोनों तरफ से चले खूनी संघर्ष में एक पक्ष के राकेश पुत्र चेतसिंह और मनोज पुत्र ज्ञानसिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज पुत्र मंगल, नरेंद्र पुत्र मंगल और नबाब पुत्र रामजीलाल घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
धौलपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement