dholpur news : quarrel in dholpur in case of electricity cable, 8 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:46 pm
Location
Advertisement

बिजली केबल के मामले में दो पक्षों में संघर्ष, आठ लोग घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 17 मार्च 2018 7:18 PM (IST)
बिजली केबल के मामले में दो पक्षों में संघर्ष, आठ लोग घायल
धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव में शनिवार को दो पक्षों में बिजली केबल डालने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में झगड़ा उस समय हुआ, जब नकट पुरा गांव के नारायण सिंह व रामखिलाड़ी के परिवार के लोगों में घर के बाहर से बिजली केबल डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से लाठियां चल गईं। झगड़े में दोनों पक्षों के एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement