Brother killed sister in Noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:03 pm
Location
Advertisement

बहन की हत्या कर भाई ने फैलाई चोटी कटवा की अफवाह

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 11:04 PM (IST)
बहन की हत्या कर भाई ने फैलाई चोटी कटवा की अफवाह
नोएडा-गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में चोटी कटवा के बहाने भाई ने बहन की हत्या कर दी। फिर बहन के शव को अमरोह ले जाकर चोटी कटने के सदमे से हुई मौत करार दे दिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि बहन के प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया, ‘‘बरौला गांव में सलमान नामक व्यक्ति किराए पर रहता था। उसकी बहन उसके साथ में रहती थी। 18 अगस्त को सलमान ने अपनी बहन की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को अपने पैतृक जनपद अमरोहा ले गया। वहां पर उसने लोगों को बताया कि उसकी बहन की चोटी कट गई थी, जिससे सदमे में उसकी मौत हो गई।’’

सलमान की कहानी पर कुछ लोगों को शक हुआ उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तथा सलमान को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमरोहा पुलिस ने मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी। नोएडा पुलिस ने आरोपी को अमरोहा से ट्रांजिट रिमांड पर लिया। पुलिस शुक्रवार को उसे लेकर नोएडा आई। थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन किसी युवक से प्रेम करती थी। बार-बार मना करने के बाद वह उसकी बात नहीं मान रही थी। इसलिए उसने अपनी बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी और चोटी कटने के सदमे से हुई मौत की अफवाह फैला दी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement