Advertisement
खूनी होली: पहले झगड़ा, पथराव, फिर एक घंटे हुई फायरिंग, कई जने घायल
अलवर। रंगों का त्योहार होली उस समय खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जब किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया।
मामला अलवर के कठूमर तहसील का है। आज दोपहर करीब 12 बजे होली की खुशियां खूनी होली में बदल गईं। तसई गांव में दो गुटों में मामूली बात पर हुआ झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया। फायरिंग से पहले पथराव भी हुआ। इसमें एक लड़की व दो महिलाओं समेत कुल 9 जने घायल हुए। घायलों का कठूमर सीएचसी में उपचार चल रहा है। झगड़े में नारायण सिंह उर्फ मुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अलवर रैफर किया गया है। नारायण सिंह की उम्र 32 वर्ष है। मामूली बात की यह जंग कुछ ही देर में लाठी बाठा तक पहुंच गई।
इस झगड़े में करीब एक घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग भी हुई। झगड़े में एक गुट की बालिका आरती व उर्मिला व नारायण सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं दूसरे गुट के गजेंद्र, अशोक, जसवंत आदि युवक घायल हुए हैं। कई जनों के चेहरे पर पत्थर लगने से चोट लगी है। वहीं बालिका आरती को छर्रा लगा है। आरती को उपचार अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद कठूमर, खेड़ली व लक्ष्मणगढ़ की पुलिस घटनास्थल पहुंची। डीएसपी राजौरा ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगोंं को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
अलवर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement