Billionaire husband murdered with lover, settled with the help of spies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:17 pm
Location
Advertisement

प्रेमी संग मिल किया अरबपति पति की हत्या, जासूसों की मदद से सुलझी गुत्थी

khaskhabar.com : सोमवार, 27 मार्च 2017 2:43 PM (IST)
प्रेमी संग मिल किया अरबपति पति की हत्या, जासूसों की मदद से सुलझी गुत्थी
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक पत्नी ने अपने अरबपति पति का कत्ल करवा दिया। इसके बाद पति के पैसे से 32 लाख की फॉर्चूनर अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर दी। वह रातों-रात पति के कारोबार की मालिकन बन गई, लेकिन उसके पति के 70 साल के बुजुर्ग मां-बाप ने हार नहीं मानी। उन्होंने बेटे के कत्ल के राज से पर्दा उठाने के लिए प्राइवट जासूसों का सहारा लिया, इसके बाद जो सबूत सामने आए उससे पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका बत्रा और उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईप्रोफाइल मर्डर की परतें खुलनी शुरू हुई तो रिश्तों पर से भरोसा उठता चला गया। मर्डर की साजिश इतनी खौफनाक थी कि सुनने वाले हैरत में पड़ गए। 27 मई, 2016 को यमुनानगर में अरबपति व्यापारी योगेश बत्रा की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। योगेश की पत्नी प्रियंका और उसका ब्वॉयफ्रेंड रोहित ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो शख्स को कत्ल के लिए तैयार किया। तय हुआ कि हत्या से पहले योगेश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया जाएगा। साजिश के तहत इसके बाद बेहोश होने पर बॉडी को नहर में ठिकाने लगा देंगे, लेकिन वारदात के वक्त योगेश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने की कोशिश नाकाम रही। जोर जबरदस्ती की वजह से सूई टूट गई। योगेश को इंजेक्शन नहीं लगाया जा सका। इसके बाद प्रियंका, रोहित और दोनों युवकों ने योगेश के मुंह पर तकिया रखकर उसका दम घोंट दिया। हत्या के बाद प्रियंका ने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक आना बताया। मौत के अगले दिन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही योगेश का अंतिम संस्कार तक कर दिया गया। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रियंका बत्रा के ससुर ने मामला दर्ज करवाया था कि उनकी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। पिछले साल मई में हुई इस घटना में साढे चार महीने बाद शिकायत दर्ज हुई। योगेश बत्रा के पिता सुभाष बत्रा को बेटे की मौत से गहरा सदमा पहुंचा। वह मानने को कतई तैयार नहीं थे कि उनके जवान बेटे की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो सकती है। बेटे को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और वह हर तरह से स्वस्थ था, ऐसे में अचानक उसकी मौत की खबर उन्हें परेशान कर रही थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement