baran news : ACB arrested ASI of atru police station for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:15 pm
Location
Advertisement

‘धनतेरस’ पर ‘धन’ ले रहा था अटरू थाने का एएसआई, गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 4:57 PM (IST)
‘धनतेरस’ पर ‘धन’ ले रहा था अटरू थाने का एएसआई, गिरफ्तार
बारां। अटरू थाने में एएसआई बद्रीलाल बैरवा को कोटा की स्पेशल यूनिट के सीआई हरीसिंह मीना की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अटरू में शफीउररहमान नाम के व्यक्ति के प्लॉट पर राजू गुर्जर ने कब्जा कर रखा था। इसे मुक्त कराने को लेकर फरियादी से एएसआई बद्रीलाल ने 10 हजार में सौदा तय किया। इसकी सूचना फरियादी ने कोटा एसीबी को दी। उसने बताया कि वह 5 हजार रुपए पूर्व में दे चुका है और शेष 5 हजार रुपए देने धनतेरस को उसके सरकारी आवास पर गया। वहां इशारा पाते ने टीम ने एएसआई को दबोच लिया। आरोपी के हाथ धुलाए तो नोट के साथ आरोपी के हाथ भी लाल हो गए। इस पर लंबी कार्यवाही के बाद एएसआई बद्रीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट की टीम में सीआई हरीसिंह मीणा, सीआई रमेशचन्द आर्य, करण सिंह व. लि., भारत सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिग्विजय, सुमेर सिंह, महेन्द्र शामिल थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement