Banda News : The drunken youth tried to kill the minor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:33 am
Location
Advertisement

बचाने आई महिला... खुद पिटी, पर बचा लिया नाबालिग...

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 1:42 PM (IST)
बचाने आई महिला... खुद पिटी, पर बचा लिया नाबालिग...
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के सकरिहा पुरवा गांव में निर्वस्त्र घूमने से मना करने पर एक शराबी युवक ने नाबालिग बच्चे की इस कदर पिटाई कर दी कि वह तीन घंटे तक बेहोश रहा। इस दौरान बच्चे के लिए देवी बनकर आई एक महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया। शराबी ने उससे भी मारपीट की, लेकिन बच्चे की जान बच गई। इतना कुछ होने के बावजूद मुकामी पुलिस अभियोग दर्ज करने में आनाकानी करती रही।

मामला सोमवार देर शाम का है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सकरिहा पुरवा गांव में लवकेश नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर गांव के किनारे निर्वस्त्र घूम रहा था। नाबालिग लड़का जगप्रसाद (11) ने उसे ऐसा करने से मना किया तो शराबी ने उसे सड़क से उठाकर खेत में फेंक दिया। बाद में उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर गांव की महिला सुखरानी वहां पहुंची तो शराबी ने उसके साथ भी हाथपाई की। गांव के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह भी उसका कुछ नहीं कर पाई और थाने आने की बात कहकर लौट गई।
पीड़ित नाबालिग के पिता रामगोपाल ने मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में पुलिस पर आरोप लगाया कि मुकामी पुलिस ने उसकी मदद करने के बजाय आरोपी से रिश्वत ले ली और उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने सीओ नरैनी को मौके पर तलब कर अभियोग दर्ज करने और अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ मुकदमा नहीं लिखने के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement