A greedy mother killed her daughter for land-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:30 pm
Location
Advertisement

जमीन की लालच में मां ने सौतेली बेटी का किया कत्ल

khaskhabar.com : शनिवार, 02 सितम्बर 2017 1:05 PM (IST)
जमीन की लालच में मां ने सौतेली बेटी का किया कत्ल
अमेठी। रिश्तों के कच्चे धागे को तोड़ते हुए जनपद अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मां ने अपनी पांच साल की मासूम सौतेली बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद को बचाने के लिए शव को घर से दूर ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में क्रान्ति ने मासूम की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची के नाम बेशकीमती जमीन थी जिसकी लालच में सौतेली मां ने उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक पीपरपुर थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी राम उदित कोरी की पहली पत्नी की मौत चार साल पहले हो गई थी। अपनी पांच साल की बेटी रोशनी के लालन-पालन के लिए तीन माह पहले उसने चार बच्चों की मां क्रान्ति से दूसरा विवाह किया। गुरुवार को राम उदित काम से बाहर गया था। इसी बीच क्रान्ति ने घर में रोशनी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर से सौ मीटर दूर झांड़ियों में फेंक दिया। निशानदेही पर पिता ने शुक्रवार तड़के झाड़ियों से बेटी का शव बरामद किया। मृत बच्ची के पिता राम उदित की तहरीर पर क्रांति पर हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement