25-day old woman body recovered, father-mother-in-law and husband arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:34 pm
Location
Advertisement

25 दिन पुराना महिला का शव बरामद, सास-ससुर और पति गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 05 सितम्बर 2017 6:58 PM (IST)
25 दिन पुराना महिला का शव बरामद, सास-ससुर और पति गिरफ्तार
मंडी। जिला पुलिस ने 9 अगस्त को नहर में कूद आत्महत्या करने वाली महिला का शव 25 दिन बाद बीएसएल जलाश्य से बरामद किया है। महिला की शिनाख्त परमिंद्र कौर पत्नी कुलदीप सिंह निवासी मछयाल के रूप में हुई है। महिला जोगिंद्र नगर की रहने वाली है और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान थी। सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव मायका पक्ष को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने सास, ससुर और पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही महिला का पति कुलदीप सिंह व उसके माता-पिता परमिंद्र को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तंग आकर परविंद्र कौर ने जोगिंद्रनगर से सुंदरनगर पहुंच कर यहां नहर में कूद आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement