16 arrested for gang rape of tribal girl in Jharkhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:23 am
Location
Advertisement

जनजातीय लडक़ी से गैंगरेप मामले में 16 गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 08 सितम्बर 2017 10:36 PM (IST)
जनजातीय लडक़ी से गैंगरेप मामले में 16 गिरफ्तार
रांची। झारखंड पुलिस ने एक जनजातीय लडक़ी से 6 सितम्बर की रात किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 16 युवकों को गिरफ्तार किया है। दुमका पुलिस ने संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा, ‘‘कुल 16 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सात ने लडक़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाकी घटनास्थल पर मौजूद थे और अपराध में मदद की थी।’’ गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 24 के बीच है।

लडक़ी 6 सितम्बर को अपने प्रेमी के साथ बाइक से दुमका जा रही थी। युवकों के एक समूह ने उन्हें रोका। युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनसे 5,000 रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वे लडक़ी को पास में एक जगह पर ले गए और कुछ अन्य युवकों को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement