Crime branch Cops shoot dead youth in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:12 pm
Location
Advertisement

क्राइम ब्रांच के सिपाहियों ने गोली मार की युवक की हत्या

khaskhabar.com :
क्राइम ब्रांच के सिपाहियों ने गोली मार की युवक की हत्या
उत्तर प्रदेश। यूपी में क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों ने मामूली कहासुनी होने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यूपी के बागपत जिले की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागपत थाना इलाके की देवी चैक पोस्ट पर देर रात फरीद नाम के युवक की क्राइम ब्रांच में तैनात दो सिपाहियों रघुुवीर और जितेन्द्र से किसी बात पर कहासुनी हो गई।
उस समय दोनों सिपाही नशे में धुत थे। कहासुनी होने पर दोनों सिपाहियों ने अपना आपा खो दिया और फरीद को गोली मार दी। इस पर स्थानीय लोगों ने तुरंत फरीद को अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रैफर कर दिया लेकिन दिल्ली जाते समय रास्ते में ही फरीद ने दम तोड दिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement