Women are fighters: Kareena on Zaira Wasim incident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:05 am
Location
Advertisement

जायरा से छेडख़ानी पर बोलीं करीना, इन 3 एक्ट्रेस का इसलिए किया उल्लेख

khaskhabar.com : सोमवार, 11 दिसम्बर 2017 3:54 PM (IST)
जायरा से छेडख़ानी पर बोलीं करीना, इन 3 एक्ट्रेस का इसलिए किया उल्लेख
मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने जायरा वसीम के साथ हुई छेडख़ानी के मामले पर कहा कि महिलाएं जीवन में हर परिस्थिति से लडऩे में सक्षम हैं।

करीना ने मुंबई में रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवॉड्र्स में रेड कार्पेट के मौके पर महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की।

करीना से जब जायरा के साथ विमान में हुई छेडख़ानी की घटना पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक श्रेष्ठ हैं। हम योद्धा हैं और हमारी जिंदगी में जो भी परिस्थिति आती है फिर वह व्यक्तिगत जीवन में आए या पेशेवर, हम उसका योद्धा के रूप में सामना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम देवी लक्ष्मी को पूजते हैं वह महिला हैं और जब हम अपनी भूमि के बारे में बात करते हैं तो उसे भी हम मातृभूमि कहते हैं इसलिए महिलाएं अधिक श्रेष्ठ हैं।’’

आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, फातिमा सना, भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों के साथ ही जायरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement