ranveer singh special -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:36 pm
Location
Advertisement

Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे

khaskhabar.com : सोमवार, 04 सितम्बर 2017 05:29 AM (IST)
Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे
6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह जितने प्रोफेशनल अपने करियर को लेकर हैं, उतने ही खुले विचार पर्सनल लाइफ के बारे में भी रखते हैं। रणवीर का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं। रणवीर सिंह की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ थी। फिल्म रिलीज की दहलीज पर थी तब उनको लेकर अटकलें लगना शुरु हो गई थी। अटकलें इस बात की थी कि उनकी इस पहली फिल्म में उनके पिता ने पैसे लगाये हैं। रणवीर सिंह को अपनी शुरुआती फिल्म के ही प्रेस कांफ्रेंस में इस सवाल से दो चार होना पडा था। लोगों को उनके हुनर पर कम भरोसा था और उनको यही लगा कि एक और पिता अपने बेटे के करियर को बनाने के लिये जेब से पैसे लगा रहा है। हालांकि फिल्म रिलीज हुई और इसके बाद लोगों के मुंह पर ताला लगने के साथ—साथ अटकलों पर भी विराम लग गया। रणवीर सिंह की पहली फिल्म ने ही बॉलीवुड में धमाकेदार शुरूआत की थी।

उन्हें पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला चुका है। इस वक्त वो सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं की सूची में शामिल है। आज वे युवाओं के बीच खासे चर्चित हैं। रणवीर को आज की पीढ़ी फॉलो करती है। इंडस्ट्री में ऐसा माना जाता है कि वे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं और ये बात पर्दे पर उनके अभिनय, नृत्य में भी साफ दिखाई पड़ती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement