Ranveer, Alia win Nickelodeon Kids Choice Awards -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:07 am
Location
Advertisement

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड

khaskhabar.com : शनिवार, 16 दिसम्बर 2017 6:21 PM (IST)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड
मुंबई। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने निकलोडियन किड्स च्वॉइज अवॉड्र्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार हासिल किया।

रणवीर ने जारी बयान में कहा, ‘‘मंच पर प्रस्तुति देने से मुझे आनंद मिलता है, लेकिन किड्स च्वॉइज अवॉर्ड्स के दौरान बच्चों के लिए प्रस्तुति देना एक अलग सुकून देता है। बच्चे प्यार, सकारात्मकता और ऊर्जा से भरे हैं और मंच पर प्रस्तुति देना का सबसे बेहतरीन समय रहा।’’

आलिया ने कहा कि बच्चे खुशियां लाते हैं और उनके साथ मंच पर प्रस्तुति देना हमेशा यादगार अनुभव रहता है।

अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री कृति सैनन और रैपर बादशाह ने शुक्रवार को आयोजित हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

‘गोलमाल अगेन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म वर्ग में जीत हासिल की। वहीं ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को बच्चों द्वारा सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement