Priyanka Chopra to deliver inspirational lecture in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:07 pm
Location
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में प्रेरणादायी व्याख्यान देंगी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 2:50 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में प्रेरणादायी व्याख्यान देंगी
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार व यूनिसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा पेंगुइन वार्षिक व्याख्यान 2017 के तहत 26 दिसंबर को ‘ब्रेकिंग द ग्लास सिलिंग, चेसिंग ए ड्रीम’ पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान देंगी।

एक बयान में कहा गया है कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने वैश्विक रूप से लोकप्रिय सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया है। प्रियंका ने अपने लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के जरिए वैश्विक स्तर पर जबरदस्त उपस्थिति दर्ज की है।

बयान के मुताबिक, आज भारतीय युवाओं के लिए प्रियंका चोपड़ा उत्साह की प्रतिमूर्ति हैं, जो अपनी सहज प्रवृत्ति, धैर्य, बुद्धिमत्ता व आर्कषण के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका के सोशल मीडिया पर दुनिया भर में बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement